फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कुरकुरे खिलाने का लालच देकर बच्ची से किया था दुष्कर्म, 64 साल के बुजुर्ग को 20 साल की सजा

Sun, 26 May 2024 10:00 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 4 साल के बुजुर्ग को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। रेप के दोषी बुजुर्ग ने बच्ची से कई बार दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 64 साल के बुजुर्ग को न्यायालय ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने बालिका को 4 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने के लिए भी कहा है। फैसला शनिवार को तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट 2012) नीलम शुक्ला की कोर्ट ने सुनाया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार आरोपी ने बच्ची को कुरकुरे देने का लालच दिया और फिर वह उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी ने करीब 8-10 बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर बच्ची ने अपने बड़े भाई को आपबीती बताई। भाई ने घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद मासूम पीड़िता ने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें