फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नगर निगम के अमले ने हटाया अतिक्रमण, मुख्य बाजार में बनी 23 दुकानों पर कार्रवाई

Wed, 03 Apr 2024 10:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: शहर के मुख्य बाजार कटरा में नवनिर्मित डीडी कॉम्प्लेक्स की खूबसूरती निखरने में अड़ंगा बन रहीं 23 दुकानों को मंगलवार शाम नगर निगम के अमले ने तोड़ कर हटा दिया। अब पूरा कॉम्प्लेक्स और उसकी दुकानें साफ नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के अमले ने हटाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को सागर नगर निगम ने 23 दुकानों पर कार्रवाई की है। दुकानदारों को बीते सप्ताह से लगातार अल्टीमेटम दिए जा रहे थे कि दुकान खाली करें। मंगलवार को निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर निगम के उपायुक्त एसएस बघेल ने पहुंचकर दुकानदारों से कहा कि वे आज अपनी दुकानें हटा ही लें नहीं तो दोपहर बाद नगर निगम हटा देगा। इसके बाद दुकानदारों ने अपने शटर आदि हटाना शुरू कर दिए। कुछ ने इसका विरोध भी किया और कुछ दिनों की मोहलत और मांगी।

विज्ञापन


देर शाम तक हुई कार्रवाई
लेकिन नगर निगम अमले ने उनकी एक न सुनी और जेसीबी बुलाकर दुकानों को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने अपना सामान, मलबा आदि हटाया। देर शाम तक सामान हटाने का काम चलता रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें