फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 08:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

हमला होने पर विवाहिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने आए पिता ने आरोपी को रोका। इतने में आरोपी कमलेश कुल्हाड़ी हाथ में लेकर भाग गया। 
विज्ञापन
कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के गढ़ाकोटा में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी, हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हत्या की सूचना मिलने के बाद गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार कमलेश बंसल ने पत्नी वंदना की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गर्दन में कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कमलेश खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया। उसके बाद वंदना भी कमरे में पहुंच गई। दोनों में कमरे और विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी कमलेश ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाकर वंदना की गर्दन पर हमला कर दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वंदना की गर्दन में वार किया। शोर सुनकर बाजू के कमरे में सो रहे कमलेश के पिता धनीराम दौड़कर कमरे के पास पहुंचे। वहां देखा तो आरोपी कमलेश कुल्हाड़ी से पत्नी वंदना की गर्दन पर हमला कर रहा था। धनीराम ने रोका तो आरोपी कमलेश कुल्हाड़ी हाथ में लेकर भाग गया। वहीं, वंदना के गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया गया। पोस्टमार्टम करा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी पति कमलेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या की है। प्रथमदृष्टया हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें