फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: आज से सूर्यास्त के बाद दुर्गावती टाइगर रिजर्व से नहीं गुजर सकेंगे वाहन, रात के समय रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Mon, 01 Apr 2024 03:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

आज से सूर्यास्त के बाद दुर्गावती टाइगर रिजर्व से वाहन नहीं गुजर सकेंगे। रात के समय वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
वाहनों पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के रहली में स्थित नौरादेही अभ्यारण्य और दमोह जिले के रानी दुर्गावती वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मिलाकर विगत वर्ष सितंबर महीने में मध्यप्रदेश के सातवें टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की स्थापना की गई थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व टाइगरों का कुनबा बढ़ाने के लिए इसी सप्ताह एक नर एवं एक मादा टाइगर को बांधवगढ़ से लाकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन


टाइगरों सहित अन्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा के मद्देनजर टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एक अप्रैल से टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले रहली-जबलपुर मार्ग से सूर्यास्त से सूर्योदय तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगा दिया है। आज से करीब 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से रात्रि में वाहन नहीं गुजर सकेंगे। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।

टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ये फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली सड़क पर जबलपुर और सागर की तरफ से वाहनों की काफी आवाजाही होती है। कोर एरिया से गुजरने वाली सड़क को रात के समय बाघ और दूसरे वन्य प्राणी पार करते हैं।ऐसे में वन्यप्राणियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।इसलिए ये फैसला एक अप्रैल से लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें