फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत, पांच लोग घायल

Sat, 23 Dec 2023 09:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar Crime: मध्यप्रदेश के सागर जिले में पुरानी रंजिश में एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी, संजीव उइके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में आगासौद थाना एरिया के ग्राम शेखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के 16 लोग आमने-सामने आ गए, जिसमें दोनों ही पक्षों की तरफ से फायरिंग हो गई। फायरिंग की घटना में एक पक्ष के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।वहीं, तीन लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आगासौद के शेखपुरा गांव में पुराने संबंधों को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। शनिवार देर शाम दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते कुछ ही समय में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ही तरफ से फायरिंग हो गई। इनमें से दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर घायल हुए। घायलों को पुलिस ने बीना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के 16 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

यादव समाज के दो पक्ष आए आमने-सामने
शेखपुरा गांव में यादव समाज के दो परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ संबंधों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण फायरिंग हो गई। सूचना मिलते ही आगासौद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी, लाठी और हथियार बरामद किए हैं। पूरे मामले में सागर एडिशनल एसपी संजीव उइके ने बताया कि संबंधों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें फायरिंग हुई और दो लोगों की मौत हुई है। एक पक्ष से तीन लोग और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। 16 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमॉर्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें