फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Accident News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की मौत

Sat, 23 Dec 2023 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar Accident News: छतरपुर-सागर रोड पर हीरापुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं पत्नी को इलाज के लिए सागर रेफर किया गया था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में सड़क दुर्घटना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हीरापुर के पास ट्रक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी, इस हादसे में पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई, घटना तिगोड़ा रोड पर हुई। हादसे की सूचना पुलिस को निकल रहे राहगीरों ने दी।

विज्ञापन


ट्रक चालक की लापरवाही
बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से होना बताया जा रहा है। बाइक ट्रक के अगले पहिये के नीचे दब गई थी, पुलिस के अनुसार बटियागढ़ के पास किशनगंज निवासी मुरली खंगार पत्नी लक्ष्मीबाई और पुत्र गोलू को लेकर रामटोरिया बहन के घर गए थे, वहां से तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार
इसी दौरान तिगोड़ा मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से सामने से बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक अनियंत्रित हो गया और बाइक ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें