फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime: शौच के लिए गई नाबालिग से दो बच्चों के बाप ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Sat, 01 Jun 2024 11:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar Crime: मध्यप्रदेश में सागर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों के बाप ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन
देवरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में देवरी थाना अंतर्गत एक गांव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देवरी पुलिस थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक महमूदा बानो ने बताया कि देवरी थाना अंतर्गत एक गांव में नाबालिग मासूम को दो बच्चों के पिता ने हवस का शिकार बना लिया। 

विज्ञापन


नाबालिग घर के पास में बने बाड़े में शौच के लिए गई थी तो उसी समय आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घर आकर अपने परिजनों को आप बीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग के साथ देवरी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई।

बता दें कि इस पर  पुलिस ने कार्रवाई कर धारा- 354 सी, 376/1 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें