फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोदिया नोनागिर हत्याकांड: पीड़ित के घर पहुंचे चंद्रशेखर रावण, बोले- CBI जांच कराए सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन

Sat, 01 Jun 2024 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मामले को एक सप्ताह होने को है, लेकिन बरोदिया नोनागिर गांव राजनीति की प्रयोगशाला बना हुआ है। जहां घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा अगले दिन जीतू पटवारी गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद रावण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों सागर जिले की खुरई तहसील के ग्राम बरोदिया नोनागिर में आपसी झगड़े में मृत हुए राजेंद्र अहिरवार तथा उसके शव वाहन से उसकी रिश्ते की भतीजी की कूदकर हुई मौत का मामला फिलहाल ठंडा होता नहीं दिख रहा। मामले को एक सप्ताह होने को है, लेकिन बरोदिया नोनागिर गांव राजनीति की प्रयोगशाला बना हुआ है, जहां घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तथा अगले दिन जीतू पटवारी गांव पहुंचे थे।

विज्ञापन


इसके बाद सूबे के मुखिया मोहन यादव ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया था। वहीं, अब इस घटनाक्रम में ताजी एंट्री भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण की हुई है। शनिवार को भीम आर्मी के सह संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण गांव पहुंचे।

पीड़ितों से मुलाकात की और हजारों लोगों की भीड़ में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने मांग रखी कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवार को 50 लाख की राशि देने, पीड़ितों की सुरक्षा आदि मिले। यदि मांगे 15 दिन में पूरी नहीं होंगी तो 21 जून से सागर में धरना दिया जाएगा। इसमें देश भर के लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें