फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: राजस्व महाअभियान की कलेक्टर ने की समीक्षा, चार पटवारी निलंबित, तीन एसडीएम को दिया कारण बताओ नोटिस

Sat, 17 Aug 2024 10:14 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में राजस्व महाअभियान की कलेक्टर ने समीक्षा किया। साथ ही चार पटवारियों को निलंबित कर दिया। वहीं, तीन एसडीएम को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन
कलेक्टर बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व महाअभियान की कलेक्टर संदीप जीआर ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रगति न लाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार शनिवार को उन्होंने समीक्षा करते हुए चार पटवारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। जबकि तीन एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

विज्ञापन


कलेक्टर संदीप जीआर ने राजस्व महाअभियान भाग-2 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी एसडीएम, तहसीलदार प्रतिदिन पटवारियों की बैठक लेकर उनसे प्रगति की जानकारी प्राप्त करें। जो प्रगति न लाएं, उनको तत्काल निलंबन करने की कार्रवाई करें। उन्होंने चार पटवारी जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनको तत्काल प्रभाव से निलंबन करने की निर्देश दिए।

कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा कि इसी प्रकार तीन एसडीएम के द्वारा राजस्व महाअभियान के अंतर्गत संतुष्ट जनक प्रगति न लाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाए। कलेक्टर संदीप जीआर ने ई-केवाईसी की प्रगति संतोषजनक न आने पर दो दर्जन से अधिक पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन का शत प्रतिशत निराकरण न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि इन सभी राजस्व अधिकारियों की सूची प्रस्तुत करें, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि तीन एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें बंडा, बीना, देवरी शामिल हैं। किसी प्रकार जिन चार पटवारी को निलंबित किया गया है, उनमें अभय शुक्ला, नीलेश मिश्रा, देशराज अहिरवार एवं विजय कुमार पाठक शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें