फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: भोपाल एम्स से बच्चे का शव लेकर सागर जा रहा एंबुलेंस ट्रोले से टकराया, चालक सहित महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 26 Sep 2023 08:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

हादसे में एंबुलेंस में सवार बच्चे की दादी जयंती मिश्रा और एंबुलेंस ड्राइवर अरबाज खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे के पिता विकास मिश्रा और अन्य दो परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस ट्रोले से टकराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में स्थित एम्स हास्पिटल से शव लेकर सागर आ रही एंबुलेंस क्रॉसिंग पर ट्रोले से टकरा गई। हादसे में बच्चों की दादी और एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बच्चे के पिता सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि घटना रायसेन-सांची रोड के पास कौड़ी गांव की है। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को भोपाल रेफर किया है। मासूम बच्चे का शव लेकर सागर के बंडा आ रही एंबुलेंस रायसेन-सांची रोड पर कौड़ी गांव के पास पीछे से ट्रोले में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस में सवार बच्चे की दादी जयंती मिश्रा और एंबुलेंस ड्राइवर अरबाज खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे के पिता विकास मिश्रा और अन्य दो परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। परिवार के लोग सागर के ग्राम भेड़ा के रहने वाले हैं। बच्चे को किडनी प्रॉब्लम होने के चलते इलाज के लिए भोपाल ले गए थे। जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे के परिजन शव लेकर एंबुलेंस से सागर के बंडा जा रहे थे, तभी रायसेन के पास एंबुलेंस ट्रोले से टकरा गई और दादी सहित ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के ड्राइवर को नींद आने से उसने अपने सहायक एंबुलेंस चालक को एंबुलेंस चलाने के लिए दे दी और खुद साइड वाली सीट पर सो गया। इसी दौरान रायसेन के पास ट्रोले में क्रॉसिंग के दौरान एंबुलेंस पीछे से घुस गई। हादसे में एंबुलेंस चकनाचूर हो गई। एंबुलेंस में बच्चे का शव सहित के पांच लोग सवार थे, जो अंदर दब गए। घटना के बाद एंबुलेंस का ड्राइवर फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें