फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सात साल की मासूम से दरिंदगी, खिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी और किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 04:55 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोस में रहने वाले युवक ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सात साल की मासूम आदिवासी बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी भी 16 वर्ष का है। 

विज्ञापन


खेल रही बच्ची को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले नाबालिग आरोपी की नीयत बिगड़ गई। आरोपी ने मासूम को कुछ खिलाने और बहलाने-फुसलाने के बहाने अपने घर बुला लिया। सूने घर का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ हैवानियत की।

ये भी पढ़ें- होटल में नाबालिग से दुष्कर्म: बातचीत के बहाने बुलाया और लूटी अस्मत, लड़की के घरवालों ने बाहर निकलते ही धरदबोचा
विज्ञापन


रोते हुए घर पहुची मासूम, तब खुला राज
घटना के बाद मासूम बच्ची बदहवास हालत में रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची की हालत और उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने बिना देरी किए तुरंत आगासौद थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। बीना एसडीओपी अजय सनकत ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी को राउंडअप (हिरासत में) कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इलाके में आक्रोश
आदिवासी बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें