फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बहुचर्चित राजेन्द्र अहिरवार हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: खुरई के बरोदिया नौनगर गांव में 25 मई को हुए बहुचर्चित राजेन्द्र अहिरवार हत्या कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। देहात थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
दो आरोपी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुरई देहात थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनगर गांव में 25 मई को रात लगभग 8.30 बजे एक पुराने प्रकरण में गवाही को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों एक पक्ष से राजेन्द्र अहिरवार और दूसरे पक्ष से पप्पू रजक घायल हो गया था।

विज्ञापन


दोनों को खुरई अस्पताल से सागर रेफर कर दिया गया था, जिसमें राजेन्द्र अहिरवार की भोपाल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने 5 आरोपियों आशिक पिता शरीफ खान उसका भाई टंटू उर्फ साजिद खान, बबलू बेना, फहीम खान और इसराइल खान पर हत्या का मामला दर्ज कर किया था।

इनमें से बबलू बेना और फहीम खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दो और आरोपियों आशिक खान और टंटू उर्फ साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें