फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: भाजपा पार्षद मनोज राय पर महिला कार्यकर्ता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 12 Mar 2025 02:46 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

खुरई नगर पालिका के भाजपा पार्षद मनोज राय पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी पार्षद मनोज राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुरई शहरी थाना क्षेत्र की एक 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला ने खुरई नगर पालिका के भाजपा पार्षद मनोज राय पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस टाउन इंस्पेक्टर शशि विश्वकर्मा से मिली जानकारी अनुसार फरियादी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं। पार्टी के काम से लोगों के साथ उठना बैठना रहता है। इसी के तहत  पार्षद मनोज राय से भी जान पहचान रही है। कई बार उसके साथ कार्यालय आती जाती रही हूं। मार्च 2024 की बात है, मैं कार्यालय से घर जा रही थी। तभी मनोज मिला और कहने लगा चलो भाभी में तुम्हें घर छोड़ देता हूं। पहचान होने की वजह मैं उसके साथ घर जाने के लिए तैयार हो गई में उसकी कार में बैठ गई। वह मुझे शहर के रास्ते की जगह बायपास की तरफ ले जाने लगा मैंने कहा शहर के अंदर से चलो तो वह मुझे धमकाकर जबरदस्ती पठारी चौराहे के पास लेकर गया। वहां मेरे साथ गलत काम किया और कहा कि किसी को नहीं बताना, नहीं तो मैं पार्टी से निकलवा दूंगा और बदनाम करवा दूंगा।
महिला ने बताया कि इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसने कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 4 जनवरी 2025 को डोहेला महोत्सव को लेकर बैठक में गई थी। उसके बाद मनोज ने मेरे साथ फिर धमकी देकर गलत काम किया। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी पार्षद मनोज राय के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें