फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में शर्मसार हुई खाकी...30 हजार की रिश्वत लेते थानेदार रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 06:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में नई बस्ती चौकी प्रभारी पीयूष साहू 30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है। आरोप है कि उन्होंने दुर्घटना में जब्त बस को न्यायालय के आदेश के बाद छोड़ने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
काले घेरे में आरोपी सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त पुलिस सागर ने जिले के बीना में चौकी प्रभारी को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर ने एक्सीडेंट में जब्त बस को कोर्ट के आदेश के बावजूद छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, सागर में बीना के राम वार्ड बजरिया निवासी इशान उर्फ गोलू साहू पिता अशोक साहू उम्र 38 ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आवेदक ने बताया कि एक्सीडेंट के एक प्रकरण में उसकी बस जब्त हुई थी। अदालत से जब्त बस को छोड़ने के आदेश हुए है। बस छोड़ने की एवज में उप निरीक्षक पीयूष साहू, चौकी प्रभारी नई बस्ती थाना बीना द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच के उपरांत मंगलवार को स्टेशन रोड में ट्रैप की कार्रवाई की। लोकायुक्त टीम ने निरीक्षक के पीएस बेन के नेतृत्व में नई बस्ती चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर पीयूष साहू को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें