फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में शर्मसार कर देने वाली घटना, चोरी के शक में युवक को मरने तक पीटा, फिर सड़क किनारे फेंक दिया शव

Fri, 14 Jun 2024 09:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

सागर में पिछले दिनों सड़क किनारे मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उसकी हत्या कर यहां फेंका गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
पीट-पीटकर युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक को चोरी के शक में पकड़ा और इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्यारों ने शव को भी सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के रतौना गांव का है। पुलिस ने बताया कि 10 जून को ग्राम रतौना के पास भोपाल रोड किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शिनाख्त के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। इसी बीच मृतक की पहचान चंदन पिता देव सिंह परिहार (25) निवासी ग्राम सुनेरा थाना बक्स्वाहा जिला छतरपुर के रूप में हुई। मृतक के परिवार वालों ने सागर पहुंचकर मृतक की पहचान की।

बताया गया कि रतौना गांव में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां चंदन पहुंचा था। रात के समय उसके आने पर कुछ लोगों ने उसे चोर समझ लिया और पकड़ लिया। उसकी एक न सुनी और मारपीट शुरू कर दी। युवक मिन्नतें करता रहा, पर मारपीट करने वाले नहीं रुके। उन्होंने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। ताकि युवक की मौत दुर्घटना लगे।
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास के लोगों के बयान लिए। इसमें पता चला कि तीन लोग शव को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए देखे गए थे। इसके आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों की जानकारी जुटाई। संदेह के आधार पर पंकज उर्फ पिंकू पिता राजेश प्रजापति (32) निवासी रविशंकर वार्ड, चंद्रशेखर उर्फ चंदू पिता पंचम अहिरवार (24) निवासी शीट फॉर्म होरी रेंगवा सागर और एक 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत लेकर थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें