फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: 'मैं कांग्रेस विधायक हूं, इस वजह से मेरे इलाके के साथ भेदभाव हुआ', हर्ष यादव ने लगाए आरोप

Tue, 31 Oct 2023 08:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी सीट पर दो बार से विधायक हर्ष यादव के सामने भाजपा के ने बृजबिहारी पटेरिया को टिकट दिया है। पटेरिया भी पुराने कांग्रेसी ही हैं, जो कुछ ही महीनों पहले भाजपा में आए थे। 
विज्ञापन
हर्ष यादव से खास बातचीत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां दो बार से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव के सामने भाजपा के बृजबिहारी पटेरिया की चुनौती है। पटेरिया भी पहले कांग्रेस में ही थे। देवरी से विधायक भी रहे हैं। कुछ महीने पहले भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में हर्ष यादव ने दावा किया कि सागर की आठ में से छह सीटों पर हमारी जीत होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो घोषणाएं कर रहे हैं, उससे लोगों को समझ आ रहा है कि 18 साल तक ये घोषणाएं क्यों नहीं हुईं। मध्य प्रदेश सरकार का खजाना खाली है लेकिन सरकार बनाने के लिए कुछ भी घोषणाएं हो रही हैं। झूठ और फरेब की पराकाष्ठा हो चुकी।



बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या 
हर्ष यादव ने कहा कि मेरे क्षेत्र में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए है। इसी कारण से बदलाव की बयार निकलेगी। विधानसभा चुनावों का परिणाम आप तीन दिसंबर को देखेंगे। बुंदेलखंड के लिए सबसे पहले काम हमने किया। पानी की समस्या नहीं होती, अगर भाजपा ने यहां काम किया होता।
विज्ञापन


मैं विधायक हूं, इसलिए किया भेदभाव
हर्ष यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार ने यहां का विकास रोक रखा है। जनता मौन है लेकिन उसने अपना मन बना लिया है। अब यह जनता अपनी नाराजगी दिखाएगी। मैं विधायक हूं, इस वजह से इस इलाके से भेदभाव किया जा रहा है।

कांग्रेस की सेफ सीट माना जाता है देवरी को
देवरी को कांग्रेस की सेफ सीट माना जाता है। कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव दो बार से यहां के विधायक हैं। उन्हें इस बार तीसरी बार टिकट मिला है। प्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार में हर्ष यादव मंत्री भी रह चुके हैं। उनके सामने पुराने साथी बृजबिहारी पटेरिया हैं, जो कुछ महीने पहले कांग्रेस में हुआ करते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें