फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: शिकारी आएगा, दाना डालेगा, जाल में मत फंसना; गरोठ में CM शिवराज ने कांग्रेसियों पर किया तंज

Tue, 31 Oct 2023 07:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तो हमेशा रोते रहते थे कि खजाना खाली है, मैं क्या करूं... और आज मध्य प्रदेश में हम लगातार काम कर रहे हैं। नई-नई योजनाएं हमने चलाई हैं। 
विज्ञापन
गरोठ जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में अब चुनावी रंग चढ़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल सरकार बनाने के लिए और अपनी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। आज मंदसौर जिले के गरोठ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया। नियत समय से करीब तीन घंटे देरी से सभास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की योजनाओं का बखान किया और जिले में हो रहे कार्यों को भी गिनाया। दूसरी ओर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि शिकारी आएगा, दाना डालेगा लेकिन उनके चक्कर में फंस मत जाना। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने थे तो हमेशा रोते रहते थे कि खजाना खाली है, मैं क्या करूं... इस पर शिवराज सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब खजाना खाली था तो काहे को मुख्यमंत्री बने। हम भी तो मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार काम कर रहे हैं। नई-नई योजनाएं हमने चलाई हैं। 
विज्ञापन


गरोठ को जिला बनाने की छेड़ी बात
जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से मुख्यमंत्री ने इशारों इशारों में गरोठ को जिला बनाने की मांग पर बोलते हुए कहा कि आपकी जो महत्वपूर्ण मांग है उसको भी पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जनसभा में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता,विधायक देवीलाल धाकड़, भाजपा प्रत्याशी चंदरसिंह सिसोदिया सहित भाजपा के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें