फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jan Ashirwad Yatra: UP मंत्री स्वतंत्र देव बोले- SP-BSP व कांग्रेस के शासन में कोई माथे पर टीका नहीं लगाता था

Thu, 21 Sep 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले की रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव शामिल हुए। इस दौरान रोड शो किया गया।
विज्ञापन
UP मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के गढ़ाकोटा बस स्टैंड पर जन आशीर्वाद यात्रा में सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मैंने देखा उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और कांग्रेस का शासन था।

विज्ञापन


साल 2017 के पहले कोई टीका नहीं लगाता था। साल 2017 के पहले बेटियां उठा ली जाती थीं। कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगता था, रामलला पर प्रतिबंध था, आज कावड़ यात्रा पर सरकारी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कोई करवाता है तो योगी और मोदी सरकार करवाती है। 

मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा, साल 1990-91 में जब हम लोग उमा भारती के चुनाव में प्रचार करने के लिए छतरपुर आते थे। कांग्रेस के लोग बम पटक देते थे, बूथ कैप्चर कर लेते थे। कांग्रेस के शासन में श्रीनगर की धरती पर सेना के जवानों का जनाजा नहीं निकलता था। आतंकवादियों का जनाजा निकलता था, लाखों लोग आते थे। अब एक भी जनाजा नहीं निकलता है, जो शहीद होते हैं, उनका सम्मान होता है। आतंकवादियों को वहीं गाढ़ दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें