फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में लापता किसान की हत्या, पुलिया के पास मिली खून से सनी लाश

Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के अकला गांव में किसान हल्ले लोधी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव पुलिया के पास मिला। वह मंगलवार रात खेत से लौटने के बाद लापता हो गया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
किसान की हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के अकला गांव में एक लापता किसान का मर्डर कर दिया गया। उसका शव बुधवार को सड़क किनारे पुलिया के पास खून से लथपथ हालत में मिला। किसान के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अकला गांव का रहने वाला 45 वर्षीय किसान हल्ले लोधी मंगलवार शाम को खेतों में फसल पर दवाई डालने गया था। वह रात को घर लौटा जरूर, लेकिन इसके बाद बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटे को मारने आए बदमाशों से बेटे को बचाने आई महिला पर फेंका खौलता तेल, मौत, पुलिस पर भी उठे सवाल
विज्ञापन


बुधवार को गांव के पास अकला-खैरा मार्ग पर पुलिया के पास ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान हल्ले लोधी के रूप में की गई। शव के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी थी। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या की गई है पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई अमर सिंह लोधी का कहना है कि हल्ले लोधी का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किसने और क्यों मर्डर कर दिया गया। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि धारदार हथियार से हमला किया गया है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें