फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से झुलसी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Wed, 25 Sep 2024 10:20 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था। लेकिन बुधवार के दिन जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। जिले के बीना में करीब एक सप्ताह बाद बुधवार की शाम को जोरदार बारिश हुई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को भले ही राहत दी हो। लेकिन बीना के अलग-अलग दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है तो वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आगासौद थाना क्षेत्र के बिल्धई बुजुर्ग गांव निवासी अनीता पति धनीराम सौर (33) खेत पर फसल काटने गई थी। शाम को तेज बारिश होने के कारण महिला अपने बच्चे के साथ घर वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में लगे एक पेड़ पर अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बिजली गिरने की दूसरी घटना बीना के देवराजी गांव से सामने आई है। जहां राजकुमारी पति तख्त सिंह लोधी (30) गांव में एक पेड़ के पास खड़ी हुई थी। इसी दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे महिला झुलस गई। महिला को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से मृत महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जहां गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें