सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
भूसे से भरी ट्राली खाली करते समय युवक की करंट लगने से मौत
सागर के जरुआखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम तोड़ा गौतमियां का एक युवक शुक्रवार सुबह अपना भूसा बेचने के लिए खुरई ले गया था। जहां भूसा खरीदी केंद्र पर वह बिजली करंट का शिकार हो गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार, तोड़ा गौतमिया गांव के सरपंच सुरेश यादव का 25 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र भूसा बेचने खुरई के सेठ ताराचंद जैन अग्रवाल धर्मकांटा पहुंचा था। भूसा खाली करते समय हाइड्रोलिक ट्रॉली 33 केवी विद्युत लाइन से टकरा गई। इस दौरान भूपेंद्र को करंट लग गया। धर्म कांटा संचालक उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद संचालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: 2 बार अस्पताल से लौटाया, तीसरी बार ठेले से प्रसूता को ले जाते समय रास्ते में हुई डिलीवरी, नवजात की मौत
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के पीछे दो महीने की एक बच्ची है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जरुआखेड़ा सागर सड़क मार्ग पर स्थित 20 मील चौराहे पर शव रखकर सागर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम से सड़क पर दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्काजाम कर रहे ग्रामीण ने धर्मकांटा संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।