फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुंदेलखंड वासियों को दक्षिण के लिए मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी, क्या है समय?

Sat, 19 Apr 2025 06:17 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर, दमोह और बीना स्टेशनों से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से कई सांसदों और स्थानीय नेताओं द्वारा उठाई जा रही थी। हालांकि, यह पहली बार है कि सागर को दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिली है।
 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सागर फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड के सागर-दमोह क्षेत्र के निवासियों की एक बहुत पुरानी मांग रही है कि यहां से नागपुर होकर दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। रेल प्रशासन ने इस मांग के मद्देनजर एक ग्रीष्मकालीन यात्री गाड़ी संचालित करने की घोषणा की है। सागर स्टेशन, दमोह और बीना स्टेशन से नागपुर और चर्लपल्ली (हैदराबाद) के लिए नई विशेष ट्रेन शुरू की जा रही है। रीवा-चर्लपल्ली-रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की शुरुआत अगले सप्ताह से होने जा रही है।
विज्ञापन


यह ट्रेन सागर क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है जब सागर और दमोह से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से चिकित्सा, शिक्षा, आईटी, और व्यापार क्षेत्र में कार्यरत सागर के लोगों को विशेष लाभ होगा। सागर, दमोह और बीना स्टेशनों से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से कई सांसदों और स्थानीय नेताओं द्वारा उठाई जा रही थी। हालांकि, यह पहली बार है कि सागर को दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिली है।

ये भी पढ़ें: समय सीमा खत्म, आधी भी नहीं बन पाई 52 किलोमीटर लंबी सड़क, लोग परेशान; विभाग दे रहा आश्वासन
विज्ञापन


जाने वाली विशेष ट्रेन का शेड्यूल
  • गाड़ी संख्या 01704 - रीवा से चर्लपल्ली विशेष ट्रेन: 24 अप्रैल से (हर गुरुवार और रविवार)
  • प्रस्थान: रीवा से दोपहर 1 बजे
  • सागर स्टेशन आगमन: शाम 6:28 बजे, प्रस्थान: 6:30 बजे
  • बीना जंक्शन आगमन: शाम 7:25 बजे, प्रस्थान: 7:30 बजे
  • नागपुर जंक्शन आगमन: अगले दिन सुबह 5:45 बजे, प्रस्थान: 5:50 बजे
  • चर्लपल्ली स्टेशन आगमन: अगले दिन दोपहर 2:45 बजे
आने वाली विशेष ट्रेन का शेड्यूल
  • गाड़ी संख्या 01703 - चर्लपल्ली से रीवा विशेष ट्रेन: 25 अप्रैल से (हर शुक्रवार और सोमवार)
  • प्रस्थान: चर्लपल्ली से शाम 4:55 बजे
  • नागपुर जंक्शन आगमन: अगले दिन सुबह 7:10 बजे, प्रस्थान: 7:15 बजे
  • बीना जंक्शन आगमन: शाम 6:05 बजे, प्रस्थान: 6:10 बजे
  • सागर स्टेशन आगमन: शाम 7:18 बजे, प्रस्थान: 7:20 बजे
  • रीवा स्टेशन आगमन: तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे
ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप का पुतला नदी में बहाया, पुलिस में शिकायत दर्ज, फिल्म रोकने की मांग

ट्रेन का ठहराव इन स्टेशनों पर होगा
चर्लपल्ली (हैदराबाद), जनगांव, काजीपेट जंक्शन, पेड्डापल्ली, मंचेराल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, आमला जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा।

बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को होगा लाभ
इस ट्रेन के संचालन से दमोह, सागर और बीना के यात्रियों को नागपुर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों तक आसान और सीधी पहुंच मिलेगी। चिकित्सा उपचार के लिए नागपुर और भोपाल जाने वाले मरीजों, शिक्षा के लिए हैदराबाद के संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों, तथा आईटी और व्यापार क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों को विशेष सुविधा होगी। यह ट्रेन दमोह और सागर लोकसभा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बाबा साहेब की प्रतिमा विवाद, जेल में डालने की धमकी देती रही पुलिस, ग्रामीणों ने कर दिया अनावरण

नियमित संचालन की मांग
सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वरिष्ठ रेल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन इस अंचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम रेल मंत्रालय से अनुरोध करेंगे कि इस ट्रेन को नियमित और स्थायी रूप से संचालित किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

 

 

 ये वीडियो भी देखें...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें