फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: सागर से होकर जाएगी अहमदाबाद-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन, छह मई से होगी शुरुआत; जानें

Sat, 03 May 2025 08:38 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Railway: यह ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 9:20 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और बुधवार को रात 7 बजे दानापुर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी और सतना सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
सागर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में 6 मई से अहमदाबाद से दानापुर के लिए एक नई साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है, जो सागर, कटनी और बीना स्टेशन होते हुए गुजरेगी। यह सागर से होकर गुजरने वाली तीसरी समर स्पेशल ट्रेन होगी।

7-7 फेरे चलेंगी ट्रेन, मिलेगा विशेष किराया
पश्चिम मध्य रेल के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09407/09408) को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष किराये पर कुल 7-7 फेरे के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच, शयनयान (स्लीपर) कोच और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

मंगलवार को अहमदाबाद से होगी रवाना
यह ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 9:20 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और बुधवार को रात 7 बजे दानापुर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी और सतना सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रेमी संग मिलकर बहू ने रिटायर्ड शिक्षक के घर की चोरी की, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

बुधवार को दानापुर से लौटेगी ट्रेन
दानापुर से वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार रात 10:30 बजे चलेगी और शुक्रवार सुबह 7:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी के दौरान भी ट्रेन सतना, कटनी, दमोह, सागर, बीना और संत हिरदाराम नगर समेत अन्य स्टेशनों पर ठहरेगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
दोनों ओर से यह समर स्पेशल ट्रेन नाडियाड, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें