फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कुलपति डाॅ. सिंघई बोले-ज्ञान को बुद्धि से जोड़ती है व्याख्यान माला

Sat, 03 May 2025 08:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सिंघई ने कहा कि हम सभी का यह उद्देश्य है कि युवाओं के बीच राष्ट्रवाद का भाव पैदा होना चाहिए। इसके साथ ही देश और समाज के समक्ष वर्तमान की समस्याओं और चुनौतियां को लेकर भी उनके मन में भाव होना चाहिए।
विज्ञापन
पोस्टर का विमोचन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभ्यास मंडल की 64 वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के निमंत्रण कार्ड का विमोचन देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के कुलपति राकेश सिंघई ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों व युवाओं को ज्ञान दिया जाता है लेकिन यह ज्ञान उनकी बुद्धि के साथ नहीं जुड़ पाता है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: रेलवे ब्रिज के समीप रखा मेट्रो ट्रैक का आखिरी स्पान, अब ट्रायल रन का रास्ता साफ
विज्ञापन


अभ्यास मंडल के द्वारा आयोजित की जाने वाली व्याख्यान माला इस ज्ञान को बुद्धि के साथ जोड़ने का काम करती है। इस तरह के प्रयास ज्ञान की एक नई खिड़की खोलते है। विद्वानों के अनुभव, उनकी बातें प्रेरणा देती है।

सिंघई ने कहा कि हम सभी का यह उद्देश्य है कि युवाओं के बीच राष्ट्रवाद का भाव पैदा होना चाहिए। इसके साथ ही देश और समाज के समक्ष वर्तमान की समस्याओं और चुनौतियां को लेकर भी उनके मन में भाव होना चाहिए। जब यह स्थिति होगी तो युवा पर्यावरण सहित मुख्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए नजर आएंगे।

 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सुरेश मिश्रा, अरविंद तिवारी, स्वप्निल व्यास, पल्लवी अढाव ने किया। कार्यक्रम का संचालन वैशाली खरे ने किया। आभार प्रदर्शन अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें