फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चितौरा हाईवे से 20 घरेलू एलपीजी टंकी हुईं जब्त

Thu, 12 Mar 2026 09:53 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर संयुक्त टीम ने चितौरा हाईवे से 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती हुई टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चितौरा हाईवे से 20 घरेलू एलपीजी सिलिंडर जब्त किए। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

संयुक्त टीम ने की घेराबंदी

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलेक्टर को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग घरेलू गैससिलिंडरों का अवैध भंडारण कर उनकी कालाबाजारी कर रहे हैं। इसके बाद राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने चितौरा हाईवे स्थित संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, जहां से 20 घरेलू एलपीजी सिलिंडरों बरामद किए गए।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राहुल गौड़, कनिष्ठ जिला आपूर्ति नियंत्रक निशांत पांडे और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सिलिंडरों के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके चलते सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर लिया गया।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति लगातार बनी रहनी चाहिए। आम जनता के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रहा है। जब्त सिलिंडरों के मालिकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी होती दिखे तो इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें।

 

कार्रवाई करती टीम।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें