फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर किया था गलत काम, न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा

Wed, 29 May 2024 09:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: सागर में नाबालिग को जबरदस्ती कार से अपहरण कर एक कमरे में बंधक बनाकर  दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। प्रकरण की सुनवाई तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट 2012) नीलम शुक्ला की कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभियोजन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने 9 जनवरी 2023 को थाना मकरोनिया में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पुत्री सुबह स्कूल पेपर देने जाने का कहकर गई थी जो लौटकर घर नहीं आई।

विज्ञापन

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका जाहिर की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया और पीड़िता की तलाश शुरू की। तलाश करते हुए 19 जनवरी 2023 को पीड़िता को दस्तयाब किया गया।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल पेपर देने जा रही थी, तभी एक कार से आरोपी राजीव अहिरवार उसे जबदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गया था और एक कमरे में बंद कर उसके साथ जबरदस्ती कई बार गलत काम किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने के बाद मामले का चालान कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी  राजीव को दोषी माना 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें