MP: जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना रेलवे स्टेशन के पास स्थित मेमो शेड में सुबह-सुबह मधुमक्खियां ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें इस शेड में सो रहे कई मजदूरों को मधुमक्खियां ने डंक मार दिए।
जानकारी अनुसार इस शेड में कुछ मजदूर सो रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले से मजदूरों ने जान बचाकर भागकर झोपड़ी में छुपने की कोशिश भी की, लेकिन उनका यह प्रयास नाकाफी रहा और मधुमक्खियों ने उन्हें यहां भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
इसके साथ ही झोपड़ी में सो रहे मजदूर भी इन मधुमक्खियों के गुस्से का शिकार हो गए। मधुमक्खियों के इस अत्प्रयाशित हमले में मजदूर शिवम, भूरा, राजेश हेमराज, एवं दो वर्षीय मासूम बच्चा इनके जहरीले डंक का शिकार बन गए।