फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कुएं में गिरी बच्ची को बचाने गर्भवती मां ने कुएं में लगाई छलांग, पानी में डूबकर दोनों की मौत

Mon, 22 Sep 2025 08:43 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के देवरी कला में नवरात्रि के पहले दिन दुखद हादसे में मां-बेटी की कुएं में डूबकर मौत हो गई। पांच वर्षीय बच्ची गिरने पर गर्भवती मां ने बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
बेटी को बचाने कुएं में कूद गई मां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरी कला थाना अंतर्गत नवरात्रि के पहले ही दिन एक दुखद हादसा सामने आया। इसमें एक मां ने मासूम बच्ची को बचाने की कोशिश में अपनी भी जान गंवा दी।  

विज्ञापन


देवरी कलां थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगंवा में सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला और एक बच्ची की कुएं में गिर गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला और उसकी पांच वर्षीय बच्ची कुएं पर नहाने गई थी, जहां बच्ची कुएं में जा गिरी और उसे बचाने के लिए महिला ने भी कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। 

ये भी पढ़ें- नादानी: स्टार से मिलने जाना था साउथ कोरिया तो घर से भागी 12 साल की बच्ची; मां-बाप ने डांटा तो रचा खतरनाक प्लान
विज्ञापन


सूचना प्राप्त होने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां जाकर देखा तो एक बच्ची का शव कुएं में पानी की सतह पर उतरा रहा था तब टीम ने मां की तलाश में गोताखोरों को कुएं में कूद कर खोजबीन करने को कहा। 15 फीट गहरे कुएं में गोताखोरों ने महिला की तलाश की थोड़ी सी मशक्कत के बाद महिला को भी मृत अवस्था में कुएं में से निकाला। इनकी पहचान विनीता पति रूप सिंह आदिवासी उम्र 29 वर्ष निवासी नेगवां एवं बच्ची दुर्गा उम्र 5 वर्ष पिता रूप सिंह के रूप में हुई। जो रिश्ते में मां और बेटी थी।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें ज्ञात हुआ कि महिला विनीता गर्भवती थी। पुलिस मामले में मृतका के पति सहित अन्य परिजनों से जानकारी जुटा कर मौत के कारणों की जांच कर रही है। मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। 


इस बेटी को बचाने कुएं में कूदी थी मां

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें