फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: क्या आरोपी से तंग आकर नाबालिग ने की आत्महत्या? परिजनों ने NH-44 किया जाम; 10 KM तक वाहनों की कतारें

Thu, 23 Oct 2025 08:53 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: सागर में NH 44 पर दोनों ओर करीब दस-दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दीपावली के बाद वापसी कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एनएच 44 पर चक्काजाम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया कलां गांव में नाबालिग लड़की की आत्महत्या के बाद गुरुवार को परिजनों ने आक्रोश में नेशनल हाईवे-44 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर करीब दस-दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दीपावली के बाद वापसी कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह तीन दिन के भीतर थाना क्षेत्र में हुआ दूसरा बड़ा चक्काजाम का मामला है।
विज्ञापन


मामला क्या है
जानकारी के अनुसार, बरोदिया कलां निवासी एक नाबालिग लड़की ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही युवक रविन्द्र उसे कोचिंग से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और लगातार परेशान करता था। इसी तनाव के चलते किशोरी ने आत्महत्या कर ली।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

शव रखकर किया हाईवे जाम
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे परिजनों ने शव को लेकर नेशनल हाईवे-44 की फोरलेन सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, फांसी के बदले फांसी देने और आरोपी के घर को तोड़ने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather today: अरब सागर के लो प्रेशर का असर, MP के कई जिलों में बूंदाबांदी, अगले चार दिन रहेगा ऐसा ही मौसम

पुलिस की समझाइश के बाद खुला मार्ग
घटना की सूचना पर बंडा एसडीओपी प्रदीप बाल्मीक, मालथौन थाना प्रभारी अशोक यादव, बांदरी थाना प्रभारी सुमेर जगेत और खुरई थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। लगभग पांच घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। दीपावली के बाद घर लौट रहे यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


आए दिन हो रहे जाम से परेशान यात्री
देश के सबसे लंबे नेशनल हाईवे-44 पर आए दिन हो रहे विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम के कारण यातायात बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें