फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: भाग्योदय अस्पताल के मेडिकल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

Mon, 23 Sep 2024 08:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: सागर के भाग्योदय अस्पताल के मेडिकल में सोमवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते 15 से 20 फीट ऊपर तक आग की लपटें उठने लगी। धुएं का गुबार पूरे परिसर में छा गया।
विज्ञापन
मेडिकल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग इधर से उधर भागने लगे, क्योंकि अस्पताल के मेडिकल में आग लग गई। देखते ही देखते 15 से 20 फीट ऊपर तक आग की लपटें उठने लगी। धुएं का गुबार पूरे परिसर में छा गया। वहां पर मौजूद लोगों ने आसपास खड़े लोगों को हटाया, इसके बाद तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मोती नगर पुलिस फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


तत्काल ही वहां पर आग को बुझाने की कवायद शुरू की गई। पुलिस कर्मियों ने वीडियो बनाने के लिए पास जा रहे लोगों को वहां से हटाया, ताकि कोई और भी घटना ना हो जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां पर रह रहकर छोटे-छोटे धमाके टाइप के भी कुछ उठ रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा था। हालांकि भाग्योदय क्षेत्र की मेडिकल में यह आग कैसे लगी है? इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन भाग्योदय के वॉलंटियर, फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस के द्वारा आज को बुझाने की प्रयास किए गए करीब आधा घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

दरअसल, भाग्योदय क्षेत्र में इस समय हजारों लोगों का आना जाना हो रहा है। यहां पर जैन समाज के बड़े संत विराजमान है, उनके द्वारा शाम के समय जिज्ञासा समाधान किया जाता है, जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। अस्पताल में भी हर तरह के मरीज और उनके परिजन यहां पर आते हैं। यह घटना भाग्योदय परिसर में जहां पर नए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें