फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में वृद्धा से हैवानियत, दुष्कर्म के आरोपी ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लूटी इज्जत

Mon, 23 Sep 2024 07:07 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक पर पहले भी विक्षिप्त युवती की इज्जत लूटने का आरोप है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में इंसानियत को शर्मसार और मानवता को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। सागर जिले के सनौधा थाना क्षेत्र में एक आदतन अपराधी ने उम्र का लिहाज किए बिना 75 वर्षीय असहाय वृद्ध महिला के साथ दुराचार जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार दोपहर के वक्त वृद्धा खेतों की तरफ से अपने घर की ओर जा रही थी तब सुनसान स्थान पर आरोपी ने उसे पकड़ लिया तथा उसका मुंह दबाकर खेत में ले गया तथा उससे मनमानी करने लगा। उक्त हैवान जब इस घटना को अंजाम दे रहा था उस समय पीड़िता बचाव के लिए चीख पुकार लगा रही थी। तभी पास के खेत में रहने वाले एक युवक ने आरोपी को ललकारा, लेकिन वह नहीं माना जिस पर उस युवक अपने साथियों के साथ पहुंचकर महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। 

पहले भी कर चुका रेप
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और यौन शोषण की धारा 64 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति का पहले से ही इस तरीके घिनौने कृत्य वाला आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें उसने वर्ष 2017 में भी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें