संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 19 जनवरी 2025 को होने निर्धारित हुए हैं। चुनाव के संबंध में 18 दिसंबर को अधिसूचना प्रकाशित होगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि 20 से 28 दिसंबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। 30 दिसंबर को नामांकनों की जांच की जाएगी। 31 दिसंबर को उनके समक्ष रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। एक जनवरी को पुनरीक्षण आवेदन पर निर्णय लिया जाएगा और वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी। दो जनवरी को तीन बजे तक नामांकन वापस ले लिए जा सकेंगे और तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
दो जनवरी को मतदान केंद्रों की सूची जारी की जाएगी तथा 19 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्त के तुरंत बाद मतगणना होगी।