फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: घर में अकेली सो रही 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 Jan 2025 10:53 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के विनायका थाना क्षेत्र के ग्राम रोड़ा में जहां एक 80 वर्षीय वृद्धा की अज्ञात हत्यारे ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के विनायका थाना क्षेत्र के ग्राम रोड़ा में जहां एक 80 वर्षीय वृद्धा की अज्ञात हत्यारे ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार विनायका थाना क्षेत्र के ग्राम रोडा में 80 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर दी गई। वृद्धा का लहूलुहान शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । विनायका थाना प्रभारी राकेश सिंह राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार, प्रीतम बाई पति गंधर्व सिंह लोधी उम्र 80 साल निवासी ग्राम रोडा घर में अकेली रहती थी। उनका कोई बेटा नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात रोज की तरह घर में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने वृद्धा के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने वृद्धा का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। वृद्धा का शव पलंग पर लगे बिस्तर से दूर पड़ा था। सिर में चोटों के निशान मिले हैं। वारदात रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की होना बताई जा रही है।

पुलिस ने एफएसएल टीम को वारदात स्थल पर बुलाया। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में किसी गांव के ही व्यक्ति के शामिल होने का संदेह बना हुआ है।
विज्ञापन


विनायका थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि जल्द हत्या के कारणों का पता लगाएंगे। जमीन और पारिवारिक कारणों सभी पर तहक़ीक़ात की जा रही है, कुछ संदेही हैं, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें