फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भवती होने पर दी जान से मारने की धमकी; बच्ची के जन्म के बाद खुलासा

Sat, 03 Oct 2026 07:45 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के देवरी में 19 वर्षीय युवती ने सुमित नामक युवक पर शादी का झांसा देकर दो महीने तक शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। बच्ची के जन्म के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस थाना देवरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ मजदूरी करती है। युवती ने बताया कि मजदूरी के दौरान उसकी पहचान सुमित नामक युवक से हुई। इसके बाद सुमित उसके मोबाइल पर फोन करने लगा और दोस्ती का हवाला देकर उसके घर भी आने-जाने लगा।

आरोप है कि इसी दौरान सुमित ने युवती को शादी का झांसा दिया और करीब दो महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवती को उल्टियां होने लगीं। जांच में गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसने फोन के जरिए सुमित को इसकी जानकारी दी और शादी करने के लिए कहा।

विज्ञापन


पढे़ं:  सड़क के गड्ढे से हिला टैंकर, ढक्कन के पास से छलका केमिकल; कई वाहन चालकों को हुई परेशानी

युवती के मुताबिक, गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद सुमित ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा।

28 सितंबर को अचानक पेट में दर्द होने पर परिजन युवती को देवरी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल से 1 अक्टूबर को छुट्टी मिलने के बाद युवती 2 अक्टूबर को परिजनों के साथ देवरी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी सुमित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें