फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर पुलिस ने 17 लाख की कीमत के 35 किलो चांदी के घुंघरू जब्त किए, दो गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 11:20 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस ने दो युवकों के पास से 35 किलो 297 ग्राम चांदी के घुंघरू बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 17 लाख 60 हजार रुपये है। पुलिस ने मामले की जांच जीएसटी विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक और चांदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर सागर पुलिस ने जिले में सख्त नाकाबंदी कर दी है। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है। कैंट थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्रतिक्षालय के पास से दो लोगों से 35 किलो से अधिक के चांदी के घुंघरू जब्त किए हैं। साथ ही दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था कि सभी थाना अपने अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग की व्यवस्था करें। कैंट थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए मथुरा से सागर चांदी लाने वाले व्यक्तियों की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन यात्री प्रतीक्षालय के पास से दो लड़कों अजय कुमार पिता गंगाराम कुमार चौधरी (21) निवासी नगला गूलर थाना सादाबाद जिला हाथरथ हाल मथुरा और अन्य एक अन्य नाबालिग को पकड़ा। इनके सामान की तलाशी के दौरान 35 किलो 297 ग्राम चांदी के घुंघरू बरामद किए गए, जिनकी कीमत 17 लाख 60 हजार रुपये है। पुलिस ने मामले की जांच जीएसटी विभाग को सौंप दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें