फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: पंचायत सचिव तीन हजार की घूस लेते गिरफ्तार, कपिल धारा की किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 5000 रुपये

Thu, 15 Jun 2023 07:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के एक पंचायत सचिव को सागर लोकायुक्त ने तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह कपित धारा की किस्त निकालने के एवज में पांच हजार रुपये की घूस मांग रहा था। 
विज्ञापन
पंचायत सचिव गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के बंडा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हनोता पटकुई के सचिव को सागर लोकायुक्त ने तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने आवेदक की मां के नाम कपिल धारा कूप की किस्त डालने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवेदक चंद्रकुमार अहिरवार निवासी पटकुई हनोता ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि मां के नाम पर कपिलधारा कूप स्वीकृत है। स्वीकृत कूप की किस्त डलवाने के एवज में पटकुई हनौता ग्राम पंचायत सचिव देवी सिंह यादव पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद दोपहर को लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम पटकुई हनोता पहुंची और शिकायतकर्ता को रिश्वत के तीन हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही पंचायत सचिव ने रिश्वत ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे पंचायत भवन के पास से हिरासत में ले लिया। सचिव यादव पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें