फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: करणपुर उपचुनाव जीत के बाद उत्साहित दिखे पायलट, बोले- जनता, जवान और किसान कांग्रेस के साथ

Tue, 09 Jan 2024 05:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि मणिपुर में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाकर देखते तक नहीं हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सचिन पायलट। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जाते समय आज दौसा के कलेक्ट्रेट चौराहे पर रुके सचिन पायलट का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी बहुत जल्दी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा में लोगों का प्रोत्साहन मिलेगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए पायलट ने कहा है कि मणिपुर का भ्रष्टाचार आज चरम पर है, प्रधानमंत्री वहां जाकर देखते तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मणिपुर के भ्रष्टाचार से आहत हैं। इसीलिए वह मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे।

विज्ञापन


सचिन पायलट अति आत्मविश्वासी नजर आए
करणपुर से चुनाव भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें प्रचार के समय से ही विश्वास था कि हम यहां से चुनाव जीत रहे हैं। सचिन ने कहा है कि जनता समझ चुकी है। करणपुर में चुनाव हारना भाजपा के लिए एक झटका भी है। राजस्थान की भाजपा सरकार को सावधान करने का जनता ने मन बना लिया है, क्योंकि भाजपा ने आते ही राजस्थान में नौकरियां खत्म करने और रोजगार खत्म करने का काम किया है।

पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री बनने में जो समय लगा उससे जनता समझ गई कि सरकार को जिस मकसद से जनता ने वोट दिया था उस पर सरकार खरा नहीं उतर रही। पायलट ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि जनता, नौजवान और किसान कांग्रेस के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें