फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत कर रहे सीएम शिवराज के मंत्रियों से मुलाकात, सिंधिया समर्थकों को निमंत्रण नहीं

Wed, 22 Jul 2020 03:57 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैं। यहां वो पांच दिन रुकेंगे। मोहन भागवत मंगलवार को भोपाल पहुंचे थे। वह तीन दिन संघ के कोर ग्रुप यानी प्रमुख विचारकों की बैठक लेंगे। बैठक का आज दूसरा दिन है। सूत्रों ने बताया है कि संघ प्रमुख शिवराज सरकार के मंत्रियों से एक-एक कर बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अभी तक ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक किसी भी मंत्री को बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


भागवत के भोपाल में रहने की वजह से भाजपा ने राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को राजधानी में ही रहने के निर्देश दिए हैं। भागवत ने मंगलवार दोपहर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ शारदा विहार में बैठक की। दोनों के बीच एक घंटे तक चर्चा चली।

मोहन भागवत ने रात में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव से बातचीत की। वहीं, अरविंद भदौरिया खुद भागवत से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख आज भी दो-तीन मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन


भागवत ने अब तक जिन मंत्रियों को बातचीत के लिए बुलाया है, वे सभी या तो स्वयंसेवक रहे हैं या किसी दूसरे रूप में संघ से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी बुधवार शाम भागवत से मिल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, संघ प्रमुख का अभी तक कांग्रेस छोड़कर आए सिंधिया समर्थक मंत्रियों से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

आरएसएस प्रमुख पहले जब भी भोपाल आते थे तो अरेरा कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय में ही ठहरते थे। लेकिन, यहां रहने वाले तीन प्रचारकों को पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाया गया था। लिहाजा, इस बार भागवत यहां नहीं रुके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें