फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश शेखर लोधी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 09:58 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
आरोपी की बंदूक - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 20,000 रुपये के इनामी कुख्यात फरार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भोपाल (दक्षिण) के पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर भोपाल पुलिस ने सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच में फरार आरोपी शेखर लोधी को यहां रातीबड़ इलाके स्थित संस्कार वैली के पास मुठभेड़ में घायल करने के बाद पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के वक्त यह आरोपी मंडीदीप से सीहोर की तरफ जा रहा था।

थोटा ने बताया कि शहर के जागरण लेक सिटी विश्वविद्यालय के पास बने पुल पर पुलिस ने जांच के लिए बैरीकेड लगा रखे थे। जब वह वहां से मोटरसाइकिल से गुजरा तो उसे पुलिसकर्मियों ने रुकने को कहा, लेकिन वह रुका नहीं और लगातार आगे बढ़ने लगा।
विज्ञापन


थोटा ने बताया कि आरोपी ने करीब छह राउंड फायरिंग किए हैं, जबकि पुलिस के द्वारा करीब पांच राउंड फायरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की थी, लेकिन संयोग से किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी है।

थोटा ने बताया कि पुलिस ने इस बदमाश के पास से 32 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद की है।

थोटा ने बताया कि शेखर लोधी के ऊपर 20,000 रुपये का इनाम था। वह वर्ष 2019 के हत्या के मामले में पिछले करीब सात-आठ महीने से फरार था। उसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के छोला पुलिस थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, रंगदारी, मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 18 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें