मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों को बचाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में शहीद हुए सभी सैनिकों के परिजनों को प्रदेश सरकार 10-10 लाख रुपए देगी।
वे गुरुवार को बेहट के मंडी प्रांगण में आयोजित अंत्योदय मेले के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 25,636 लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 14 करोड़ 60 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की।
उन्होंने 41 करोड़ 82 लाख रुपये लागत वाले 61 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक उत्तराखंड आपदा में फंसे हुए राज्य के सभी नागरिक वापस नहीं आ जाएंगे, तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी।
उन्होंने भिंड तक 200 करोड़ रुपए की लागत वाली द्विमार्गी सड़क की मांग आदि भी पूरी की।