फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: क्राइम ब्रांच की टीम बनकर घुसे लुटेरे, मोबाइल, लैपटॉप समेत नगदी लूटे, अब पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Mon, 22 Apr 2024 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP Crime: कटनी में क्राइम ब्रांच की टीम बनकर घुसे लुटेरों ने मोबाइल शॉप संचालक भरत बानवानी के परिवार वालों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने 5 नग मोबाइल, 2 लैपटॉप सहित 49 हजार रुपए अपने एक साथी के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और सभी को एक कमरे में बंद करके भागे निकले।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम बनकर घुसे लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी पुलिस ने लूट का हैरतअंगेज कर देने वाले मामले से पर्दा उठाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पकड़े गए आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस का हिस्सा बताकर मोबाइल शॉप संचालक भरत बानवानी के घर में घुस गए। परिवार के लोगों की बेदम पिटाई करते हुए 5 नग मोबाइल, 2 लैपटॉप सहित 49 हजार रुपए अपने एक साथी के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और सभी को एक कमरे में बंद करके भागे निकले।   

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि 5 लोगों ने मिलकर कटनी के भरत बानवानी के घर में घुसे और मोबाइल, लैपटॉप सहित पैसे एक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है।

न्यायालय के समक्ष किया पेश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्रिकेट सट्टे में कर्ज में डूबे होने के कारण इस डकैती की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले पर धारा 394, 450, 419, 342 सहित धारा 395, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सचिन यादव, अंशु बावरिया, नमन श्रीवास्तव, चेतन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें