नासिक से इंदौर जा रही बस रविवार सुबह इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि बस नासिक से बुरहानपुर होते हुए इंदौर जा रही थी तभी बस असंतुलित होकर शाहपुर में पेट्रोल पंप के पास पलट गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।
घायलों को निकालने के बाद सड़क पर पलटी बस को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। जिसकी मदद से बस को सीधा किया गया।