फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: बीहर नदी का पुल टूटने से आवागमन बंद, प्रयागराज और वाराणसी जाने का रास्ता बदला, लंबा ट्रैफिक जाम

Tue, 07 Apr 2026 10:14 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

बीहर नदी के पुल में दरार आने से रीवा में बड़ा ट्रैफिक संकट खड़ा हो गया है। यूपी-एमपी को जोड़ने वाला अहम रूट बंद होने से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं। प्रशासन द्वारा जगह-जगह रूट डायवर्जन के संकेतक लगाए गए हैं लेकिन फिर भी बायपास पर जाम की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
बीहर नदी का पुल टूटने से आवागमन प्रभावित, लगा लंबा ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा में बीहर नदी पर बने पुराने पुल में गंभीर दरार आने से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच का एक प्रमुख मार्ग बाधित हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस रूट पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


दरअसल रीवा शहर के बायपास स्थित बीहर नदी के पुल के गर्डर में दरारें और पियर कैप के क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर 30 अप्रैल तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार को बायपास पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

इस मार्ग के बंद होने से रीवा के रास्ते उत्तर प्रदेश जाने का मुख्य रास्ता प्रभावित हो गया है। अब मैहर और सतना होते हुए वाहनों को चित्रकूट के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है। हालांकि प्रयागराज और वाराणसी से आने-जाने वाले वाहनों को इस डायवर्जन के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में रीवा और प्रयागराज प्रशासन के बीच समन्वय की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पुल की मरम्मत को जल्द पूरा करना है। यह मार्ग प्रयागराज और वाराणसी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रूट है, जहां देशभर से आने-जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त

बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त पुल के पास ही एक नई सिक्स-लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी निर्माण कार्य के दौरान किसी कारणवश पुराने पुल को नुकसान पहुंचा है। पुल में आई दरारों के कारण करीब 4 से 6 इंच तक स्लैब धंस गया है। पिछले कुछ दिनों से वाहन गुजरते समय झटके महसूस कर रहे थे, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन पुल को बंद करने का निर्णय लिया।

हालांकि प्रशासन द्वारा जगह-जगह रूट डायवर्जन के संकेतक लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद बायपास पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन चालकों का कहना है कि वे घंटों से फंसे हुए हैं और मौके पर न तो पानी की व्यवस्था है और न ही भोजन की। वापस लौटने पर उन्हें 50 किलोमीटर से अधिक का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से उत्तर प्रदेश भेजने के लिए प्रयागराज प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है। साथ ही प्रयास है कि एक महीने के भीतर पुल की मरम्मत पूरी कर आवागमन को फिर से सुचारू किया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें