फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नगर निगम का बजट आज, नए कर का बोझ नहीं, पुराने प्रोजेक्ट और नर्मदा योजना पर रहेगा फोकस

Tue, 07 Apr 2026 09:51 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश होने जा रहा है। इस बार न तो कोई नया टैक्स लगाया जा रहा है और न ही कोई बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा होगी। पुराने कामों को ही आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। 
विज्ञापन
इंदौर शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम परिषद का बजट मंगलवार को पेश होने जा रहा है। इस बार बजट में शहरवासियों पर नए करों का बोझ नहीं डाला गया है, लेकिन कोई बड़ी घोषणाएं भी नहीं होंगी। भाजपा की निगम परिषद का जोर पुराने प्रोजेक्टों, सफाई व्यवस्था और मास्टर प्लान की 29 सड़कों पर है। इस बार बजट आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक का रहेगा निगम की मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए बड़े नए प्रोजेक्ट्स की उम्मीद कम ही है।

विज्ञापन


भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड के संदर्भ में वार्डों में पानी की जांच के लिए लैब शुरू करने की योजना निगम ने बनाई है, जिसकी घोषणा बजट में हो सकती है। इसके अलावा नर्मदा के चतुर्थ चरण और मास्टर प्लान की 29 सड़कों के निर्माण के लिए बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। साथ ही 29 गांवों में नर्मदा जल आपूर्ति और सीवरेज लाइन बिछाने के लिए भी पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा।

नर्मदा चतुर्थ चरण के कार्य का भूमिपूजन हो चुका है। निगम का लक्ष्य है कि अगले नगरीय निकाय चुनाव से पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाए। इस बार के बजट में चौथे चरण के तहत शहर में वितरण नेटवर्क बिछाने की योजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें