फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से गुहार, सिर पर काली पट्टी और हाथ में नारियल लेकर IG कार्यालय पहुंचा परिवार

Tue, 06 Feb 2024 10:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

परिवार अपनी बहन और नाबालिग लापता भांजी का पता लगाने के लिए पिछ्ले कई माह से पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
नरियल लेकर परिक्रमा करता पीड़ित परिवार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभाग की पुलिस इन दिनों किसी भगवान से कम नहीं है, क्योंकि यहां पर न्याय पाने के लिए लोगों को पुलिस अफसरों के चौखट पर परिक्रमा लगाकर जाना पड़ रहा है। ताजा मामला सीधी जिले का है, यहां पर रहने वाला एक परिवार अपनी बहन और नाबालिग लापता भांजी का पता लगाने के लिए पिछ्ले कई माह से पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस के आगे नतमस्तक परिवार ने हार मान ली और पीड़ित परिवार आज सर पर काली पट्टी बांधकर हाथ में नारियल लिए परिक्रमा लगाते हुए रीवा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो परिक्रमा करते ADG कर्यालय पहुंचा परिवार
मामला रीवा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र और सीधी जिले का है। सीधी जिले के रामपुर नैकिन स्थित मोहनी गांव के निवासी सुनीता साकेत का विवाह लगभग 18 साल पहले मनेद्रगढ़ में संपन्न हुआ था। शादी के 6 साल बीते और इसी दौरान शादी के बाद सुनीता के दो बच्चे हुए। शादी के 6 साल बाद अपनी ससुराल छोड़कर सुनीता वापस अपने मोहनी गांव रामपुर नैकिन वापस आ गई और मोहनी गांव के ही निवासी शिवेंद्र सिंह के साथ रहने लगी। कई साल वह शिवेन्द्र सिंह के साथ मोहनी गांव में रही इसके बाद वह शिवेन्द्र सुनीता उसके बेटे और बेटी को लेकर रीवा आ गया और किराए के मकान में रहने लगा। इसी बीच शिवेन्द्र ने सुनीता के बेटे को वापस उसके नानी के घर भेज दिया।

12 साल पहले ससुराल छोड़कर शिवेन्द्र सिंह के साथ रह रही थी महिला
कुछ समय बाद शिवेन्द्र सिंह ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खुद का मकान बनवाया और वहां रहने लगें। इसके बाद सुनीता को शिवेन्द्र से एक बेटी हुई। शिवेन्द्र सिंह सुनीता साकेत और दो बेटियों के सतह रहने लगा। 12 सालों तक शिवेन्द्र के साथ रहने के बाबजूद सुनीता लगातार अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ से सम्पर्क में रही लेकिन बीते वर्ष ही अक्टूबर माह में सुनीता का संपर्क उसके परिवार वालों से टूट गया। इसके बाद सुनीता की बहन और परिवार के अन्य सदस्यों ने शिवेन्द्र से पूछताछ की लेकिन शिवेन्द्र सिंह ने उन्हे संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


चार माह से बेटी और सुनीता लापता 
इसके बाद लापता सुनीता और उसकी बेटी का परिवार रीवा के सिटी कोतवाली थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ममाले में हीलाहवाली की और लापता हुई सुनीता साकेत और 16 वर्षीय उसकी बेटी की कोई खोजबीन नहीं की। चार महीने से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे परिवार ने हार मान ली और इसके बाद जिस तरह से अपनी मन्नत मांगने लोग भगवान के दर पर जाते हैं ठीक उसी तरह से आज पीड़ीत परिवार सर में काली पट्टी बांधे हाथ में नारियल लेकर परिक्रमा लगाते हुए पुलिस महानीरीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप है की उन्हे शिवेन्द्र सिंह ने सुनीता साकेत और उसकी नाबालिक बेटी के साथ गलत किया है या तो फिर उसकी हत्या कर दी है।

ADG NE सुनी फरियाद एसपी ने कहा की जाएगी मामले की जांच
मामले पर पुलिस महानिरीक्षक से पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर ADG केपी व्यंकटेश्वर राव ने पीड़ित परिवार पक्ष की फरियाद सुनकर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को जांच करवाकर कर्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामले पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि ADG कर्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, उसमें शिकायतकर्ताओं का कहना था उनकी बहन सुनीता साकेत पिछ्ले चार माह से लापता है वह शिवेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति के साथ रहती थी। उनका आरोप है की शिवेन्द्र सिंह का सुनीता और उसकी बेटी की गुमशुदगी में उसका हाथ है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी कोतवाली को सौंपी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने अगर कोई त्रुटि हुई है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज
बताया जा रहा है कि शिवेन्द्र सिंह के पास काफी संपत्ति है और वह रसूखदार भी है। शिवेन्द्र सिंह सरपंच पति भी है। उसके खिलाफ सीधी जिले के ही मझौली थाने सहित सीधी अजाक थाने में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें