फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: प्रेमी के साथ बहन को देख भाई को आया गुस्सा, बाइक से खींचकर लगाए थप्पड़, समझाइश में जुटी पुलिस

Sat, 03 Feb 2024 04:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इंटरकॉस्ट होने की वजह से युवती के परिजन इस संबंध के लिए तैयार नहीं थे। युवती ने भाई के साथ घर जाने से किया तो पुलिस ने वन स्टाप सेंटर में भेज दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट के पास शाम को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवक युवती की पिटाई सरेआम बीच सड़क पर करने लगा। युवती एक युवक के साथ बाइक में सवार थी। झगड़े के दौरान युवक ने युवती को पकड़ कर बाइक से खींचकर नीचे उतारा और फिर थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिन्होंने बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों ही पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे और अपना-अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा।

विज्ञापन


प्रेमी संग भाग रही थी युवती में भाई ने पकड़ा नहीं मानी तो पीटा 
दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इंटरकॉस्ट होने की वजह से युवती के परिजन इस संबंध के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों ने रीवा छोड़कर कहीं और अपना जहां बसाने की सोची और बीती शाम बाइक में सवार होकर युवती प्रेमी के साथ रीवा पहुंच गई। इस बात की भनक लड़की के भाई को लग गई और उसने बस स्टैंड पहुंचने से पहले दोनों को पकड़ लिया और युवती को गाड़ी से खींचकर नीचे उतार थप्पड़ जड़ दिया। 

पुलिस ने युवती को भेजा वन स्टाप सेंटर
मामला पुलिस के सामने पहुंचा तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक साथ जीने मरने की कसम खा चुके युवक-युवती ने पुलिस की भी बात नहीं मानी। पुलिस ने युवक को उसके परिजन के साथ घर भेज दिया और युवती परिजनों के साथ जाने के मना कर दिया तो उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया। सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों ही बालिग हैं और एक साथ रहना चाहते हैं जिन्हें पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें