फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: भरे मंच से धड़ाम से गिरे बीजेपी विधायक, स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे नेता जी

Tue, 05 Dec 2023 06:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

Rewa News: रीवा जिले में नव निर्वाचित विधायक सिद्धार्थ तिवारी के स्वागत सम्मान के दौरान मंच टूट गया। दरअसल, बीजेपी विधायक की लोकप्रियता होने के कारण माल्यार्पण की होड़ में मंच टूट गया।
विज्ञापन
धड़ाम से गिरे बीजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में संपन्न हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी परिणाम में भारतीय जानता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हसिल की है। जीत के बाद सभी नव निर्वाचित विधायकों ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया और दूसरे ही दिन अपने-अपने विधानसभा में सभी नव निर्वाचित विधायकों ने विजयी यात्रा निकाली। अगर रीवा की बात करें तो बीजेपी ने इस बार यहां पर आठ में से सात सीटों पर कब्जा जमा लिया। जबकि सेमरिया सीट पर कांग्रेस ने सेंधमारी कर दी।

विज्ञापन


त्योंथर विधानसभा सीट से बीजेपी के नव निर्वाचित विधायक सिद्वार्थ तिवारी के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने सोमवार को त्योंथर विधानसभा ने एक भव्य विजयी यात्रा निकाली। इसके बाद स्वागत मंच में नव निर्वाचित विधायक सिद्वार्थ तिवारी का माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन देखते ही देखते स्वागत मंच में एक अनहोनी हो गई।

त्योंथर से बीजेपी के नव निर्वाचित विधायक का टूटा मंच
दरअसल, तैयार किया गया स्वागत मंच काफी कमजोर था। अपने लोकप्रिय नेता का माल्यार्पण करने के लिऐ कई नेता और कार्यकर्ता मंच पर चढ गए। इसी दौरान एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि मंच काफी कमजोर है और देखते ही देखते मंच चरचरा कर नीचे धराशाई हो गया और त्योंथर विधानसभा से नव निर्वाचित बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी समेत आधा सैकड़ा बीजेपी नेता व समर्थक धड़ाम हो गए। वहीं, घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें