फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में गंदे वीडियो देखकर 13 साल के भाई ने छोटी बहन के साथ किया गंदा काम, फिर मां के सामने मार डाला

Sat, 27 Jul 2024 01:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्य प्रदेश के रीवा में समाज की ऐसी तस्वीर पेश की है कि किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल होगा। 13 साल के लड़के ने गंदे वीडियो देखकर अपनी ही नौ साल की छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे मां के सामने मार डाला। 
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद मामले खुलासा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रीवा में हुई एक वारदात ने समाज के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। 13 साल के लड़के ने मोबाइल पर गंदा वीडियो देखा। फिर रात को नौ साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। फिर मां के सामने ही उसका गला घोंट दिया। बाद में पूरा परिवार ही मामले को दबाने में जुट गया। पड़ोसियों को ही नहीं बल्कि पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की गई। आखिरकार गुत्थी सुलझी और पुलिस ने 13 साल के लड़के के साथ ही उसकी मां, एक बालिग और एक नाबालिग बहन को भी आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन


रीवा एसपी विवेक सिंह ने इस मामले का खुलासा किया है। रीवा जिले के जवा गांव में 24 अप्रैल 2024 को घर के आंगन से नौ वर्षीय बच्ची की लाश बरामद हुई थी। परिजनोंने बताया कि बच्ची अपने भाई और मां के साथ आंगन में सो रही थी। मां की तबियत खराब हो गई थी। इस वजह से वह सोने के लिए कमरे में चली गई थी। पड़ोसियों को बताया कि किसी कीड़े ने काट लिया है। लेकिन डॉक्टर के सामने जाते ही मामला खुल गया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस ने इस मामले में एसआईटी गठित की और मामले की गुत्थी सुलझाई। 

50 लोगों से पूछताछ
मामला सामने आने के बाद एडिशनल एसपी विवेक लाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाई गई थी। टीम ने वारदात के समय घर में मौजूद मां, 13 वर्षीय भाई, 18 और 17 वर्ष की दो बहनों के साथ-साथ करीब 50 लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान ही एसआईटी को परिवार पर शक हो गया था। एसआईटी को घर में किसी बाहरी के आने का कोई संकेत नहीं मिला था। 13 वर्षीय लड़के की मोबाइल की जांच में पता चला कि उसने गंदे वीडियो देखे थे। उसके बाद एसआईटी ने सख्ती बरती और परिवार के सदस्य एक-एक कर सच बोलते गए। 
विज्ञापन


ऐसे की थी वारदात
घटना वाली रात भाई-बहन आंगन में सो रहे थे। भाई ने मोबाइल पर गंदा वीडियो देखा। फिर बहन का मुंह दबाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने कहा कि वह पिताजी को सब बता देगी तो भाई डर गया। उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मां के सामने ही उसने अपनी बहन का गला दबाकर मार डाला। कोई कुछ समझ पाता तब तक शोर-शराबा सुनकर दोनों बहनें भी वहां आ गई। सबने वारदात छिपाने के लिए कहानी रची।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें