महिलाओं पर मुरम गिरी तो लोग बचाने पहुंचे
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा दफन करने वाले मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक तरफ कांग्रेस सरकार पर लगातार निशाना साध रही है, वहीं सोमवार को रीवा में प्रदर्शन किया गया। उन्हें संभालने में प्रशासन के पसीने छूच गए, वहीं मामले में एनसीडब्ल्यू ने भी डीजीपी को पत्र लिखा है।
बता दें कि रीवा जिले के हिनौता गांव में निजी जमीन पर रास्ता निकालने के मामले में दो महिलाओं को मुरम में दबा दिया गया था। समय रहते अगर उन्हें नहीं निकाला जाता तो कुछ अप्रिय घटना हो सकती थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश अब भी जारी है। पीड़ित महिला ममता पांडे की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी सामने आई थी।