फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: नवरात्र से पहले मां की मूर्ति के साथ युवक ने ऐसा क्या किया कि गुस्से में हैं ग्रामीण, हैरान कर देगी घटना

Thu, 03 Oct 2024 07:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Latest News: यह घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे शंकरपुर गांव में घटी है। ग्रामीणों ने नई गढ़ी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय जैन से ग्रामीणों ने आरोपी पर एनएसए लागने की मांग की है।
विज्ञापन
रीवा से आई हैरान कर देने वाली खबर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में नवरात्रि की शुरुआत से पहले मां की प्रतिमा पर गंदा काम करने का मामला सामने आया है। रीवा जिले के जालपा माता मंदिर में मां की प्राचीन मूर्ति पर एक युवक ने गंदगी कर दी, वह मूर्ति पर पैर रखकर खड़ा हो गया और फिर कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया। यह घटना जिले त्योंथर जनपद पंचायत के शंकरपुर गांव की है। गांव की एक महिला ने एक बदमाश को ऐसा करते देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी, इससे लोग भड़क गए। मूर्ति के साथ ऐसा करना वाला आरोपी पास के ही गांव का हिंचलाल साकेत बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस को चेतावनी दी है। ऐसा नहीं होने पर यह मामला तूल पकड़ सकता है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे शंकरपुर गांव में घटी। अगले दिन बुधवार को ग्रामीणों ने नई गढ़ी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना के विरोध में लोग मंदिर के पास धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम संजय जैन से लोगों ने आरोपी पर एनएसए लागने की मांग की। हालांकि, एसडीएम की समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

प्राचीन मूर्ति का किया गया शुद्धिकरण - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, रीवा जिले की त्योंथर जनपद पंचायत के शंकरपुर गांव में एक बड़ा चबूतरा बना है, जिस पर गांव की कुलदेवी जालपा माता की प्रतिमा स्थापित है। इसके साथ ही चबूतरे पर रामभक्त हनुमान जी और बाबा भोलेनाथ का शिवलिंग भी स्थापित है। गांव के लोग यहां पूजा-पाठ करते हैं, शादी के बाद नई दुल्हन से यहां पूजन कराया जाता है, बच्चों का मुंडन समेत अन्य धार्मिक कार्य भी इसी मंदिर में होते हैं। गांव के लोगों की मंदिर में गहरी आस्था है। बदमाश द्वारा प्रतिमा पर पेशाब करने, पैर रखने और फिर दूर फेंकने के कारण लोगों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन

एसडीएम संजय जैन ने ग्रामीणों को कराया शांत। - फोटो : अमर उजाला
मूर्ति का किया शुद्धिकरण 
आरोपी युवक की हरकत के बाद ग्रामीणों ने शुद्धिकरण के लिए प्रतिमा को तमस नदी में रख दिया था। बाद में जब एसडीएम संजय गांव पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया और मूर्ति को नदी से निकलवाकर फिर से चबूतरे पर रखवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्रि से एक दिन पहले ऐसा करने वाले आरोपी पर पुलिस एनएसए की कार्रवाई करे। उसके घर पर बुलडोजर चलाय जाना चाहिए।    

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें